फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali: अटल टनल मार्ग पर बर्फ हटाने के कार्य में जुटी मशीनरी, प्रशासन सतर्क

उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अटल टनल के एप्रोच रोड पर बर्फ हटाने का कार्य लगातार जारी है। इस कार्य में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) तथा जिला प्रशासन की मशीनरी युद्धस्तर पर जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण सड़क पर बर्फ का जमाव और आइसिंग की स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता मार्ग को सुरक्षित बनाना और आम जनता व पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें