फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali: धुंधी में फिर भूस्खलन, घंटों रुके वाहनों के पहिये

अंकेश डोगरा Updated Sun, 03 Aug 2025 05:14 PM IST

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर धुंधी में रविवार को फिर भूस्खलन हो गया। इस वजह से यह मार्ग लगभग तीन घंटे पूरी तरह से बंद रहा। सड़क से मलबा हटाने के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई लेकिन पांचवे दिन भी बड़े वाहन नहीं चल सके। बुड्जवार को धुंधी पुल के समीप सड़क धंसने के कारण अभी भी सड़क बड़े वाहन योग्य नहीं बन पाई है। सोलंगनाला में 300 से अधिक ट्रक अभी भी फंसे हुए हैं। अटल टनल से पहले धुंधी पुल के समीप भूस्खलन के कारण सड़क धंस गई है। इससे अटल टनल होकर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। रविवार को पांचवे दिन भी बड़े वाहन नहीं चल सके। सड़क पर क्रेट लगाने का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। इसके कारण मनाली की ओर से लेह की तरफ जाने वाले कई बड़े वाहन फंस गए हैं। जबकि लाहौल से विभिन्न मंडियों को भेजी जाने वाली सब्जियों की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। इस जगह पर छोटे वाहनों को भी बारी बारी से छोड़ा जा रहा है। जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। इस बीच सोमवार को धुंधी में ही एक अन्य स्थान पर भूस्खलन हुआ। इससे लगभग तीन घंटे सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सीमा सड़क संगठन ने सड़क पर आए मलबे को हटाकर यातायात बहाल किया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि अभी तक यह मार्ग सिर्फ छोटे वाहनों के लिए खुला है। बड़े वाहन रोहतांग होकर भेजे जा रहे हैं। लेकिन कुछ ट्रक चालक सवेच्छा से सोलंगनाला इलाके में रुके हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें