फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू के कोलीबेहड़ क्षेत्र में सात दिनों में चिट्टे का सेवन करते 11 धरे, लोकल कमेटी का एक्शन

कुल्लू के कोलीबेहड़ क्षेत्र में लोकल कमेटी ने चिट्टे का सेवन करते हुए सात दिनों में 11 युवा धरे। दरअसल, जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटे कोलीबेहड़ गांव के ग्रामीणों ने चिट्टे के विरूद्ध मुहिम छेड़ रखी है। इस मुहिम में युवाओं को चिट्टा का सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद इनके परिजनों को मौके पर बुलाया और इन्हें पूरी जानकारी दी। वहीं, इसके बाद सभी युवाओं को उनके परिजनों और कोलीबेहड़ के ग्रामीणों ने नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया। स्थानीय निवासी तारा नेगी ने बताया कि मौहल खड्ड में चार युवाओं को चिट्टा का नशा करते हुए पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि अब तक ग्रामीणों ने 11 लोगों को चिट्टे का सेवन करते हुए पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि कोलीबेहड़ के ग्रामीणों की चिट्टे के विरूद्ध आने बाले समय में भी मुहिम जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें