जिला कुल्लू व लाहौल घाटी में मौसम ने फिर से कवरट ली है। सोमवार सुबह से रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। जबकि कुल्लू के निचले इलाकों में बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कोकसर व ग्रांफू सैर सपाटे को पहुंचे सैलानियों ने फाहो के बीच बर्फ का आनंद लिया है। वहीं, बारिश से जिला के किसान-बागवानों की भी चिंता बढ़ गई है।