फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू के हैप्पी वर्मा ने पूरा किया अबू धाबी डेजर्ट चैलेंज

विश्व की सबसे कठिन रैली मानी जाने वाली यूएई के अबू धाबी डेजर्ट चैलेंज को कुल्लू के हैप्पी वर्मा ने पूरा किया है। दावा है कि इस डेजर्ट चैलेंज को पूरा करने वाले हैप्पी वर्मा उत्तर भारत से इकलौते भारतीय हैं। आज तक उतर भारत से कोई भी इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाया है। हालांकि, डेजर्ट चैलेंज में भारत के कुल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें एक प्रतिभागी नागपुर और एक केरल से था, तीनों भारतीयों ने प्रतियोगिता का चैलेंज पूरा किया । 25 फरवरी से 2 मार्च तक हुए 2146 किलोमीटर के डेजर्ट चैलेंज को हैप्पी वर्मा ने रैली डर्ट बाइक से पूरा किया। विश्व के कुल 56 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इनमें से 31 ही डेजर्ट चैलेंज को पूरा कर पाए। हैप्पी वर्मा ने इसके साथ ही यहां पर एक अन्य प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मोटर स्पोर्ट्स का भारत में प्रचलन अभी कम है। विदेशों में इस खेल के खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन दिया जाता है। इसके साथ उन्हें आर्थिक सहायता भी दी जाती है। लेकिन सरकार अभी मोटर भारत के खिलाड़ियों को किसी प्रकार की सहायता नहीं दे रही है। इस खेल के प्रतिभागी निजी स्रोतों से ही इस प्रकार के कार्यक्रमों का हिस्सा बन रहे हैं। यदि सरकार खिलाड़ियों को कुछ मदद करेगी तो निश्चित तौर पर युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें