जल शक्ति विभाग में अनुबंध कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर पाइपलाइन ठीक कर रहे हैं। कालांग से शेताफाट पीज लाइन बारिश में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई थी। पेयजल लाइन से कुल्लू शहर की आपूर्ति जुड़ी है। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही पेयजल लाइन को दुरूस्त कर लिया जाएगा।