फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: दिल्ली के जंतर मंतर में गूंजेगी बिजली महादेव रोपवे विरोध की आवाज

बिजली महादेव रोपवे के विरोध में अब दिल्ली के जंतर मंतर में आवाज बुलंद होगी। बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति इस संदर्भ में अब दिल्ली कूच करेगी और 29 अगस्त को अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। एपीएमसी के पूर्व चेयरमेन राम सिंह ने कुल्लू में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली में किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस दौरान उनके साथ बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में रोपवे नहीं बनने दिया जाएगा, चाहे इसके लिए कुर्बानियां ही क्यों ना देनी पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें