जिला मुख्यालय स्थित क्रिकेट मैदान में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 300 से अधिक खिलाड़ियों ने मैदान में अपना दमखम दिखाया। दौड़, शॉट पुट, डिसकस थ्रो में महिला एवं पुरूष वर्ग में शानदार मुकाबले देखने को मिले। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सोमकृष्ण ने एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मोबाइल युग में विद्यार्थी खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। खेल के मैदान से कई चीजें सीखने को मिलती हैं। 5000 मीटर लंबी दौड़ में राहुल ठाकुर पहले, प्रवेश कुमार दूसरे और अंशुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।