हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त पेंशनर कल्याण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सहायक आयुक्त से मिला और उनके माध्यम से राज्यपाल को एक मांग पत्र प्रेषित किया। जिसमें उन्होंने पेंशन के साथ लंबित बिल और भत्तों की अदाएगी करने की मांग उठाई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस संदर्भ में हिमाचल पथ परिवहन निगम को उचित दिशा-निर्देश जारी कर सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए।