फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: संडे मार्केट के विरोध में डीसी से मिला व्यापार मंडल

माल रोड ढालपुर में लगने वाली संडे मार्केट के विरोध में व्यापार मंडल कुल्लू उपायुक्त कुल्लू से मिला और इसका कड़ा विरोध दर्ज किया। व्यापार मंडल मदन लाल सूद की अध्यक्षता में डीसी से मिले इस प्रतिनिधि मंडल ने शहर के फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले लोगों का भी विरोध किया है। हालांकि उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को अपने खेतों के उत्पाद को बेचने का समर्थन किया है लेकिन इसके लिए व्यवस्था बनाने की मांग की। उन्होंने तर्क दिया है कि ग्रामीण महिलाओं को आई कार्ड प्रदान किए जाए और अन्य लोगों को फुटपाथ से हटाया जाए। इस दौरान उनके साथ व्यापार मुख्य संयोजक दिनेश सेन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें