बिजली महादेव संघर्ष समिति के साथ कुल्लू की जनता है। 25 जुलाई को कुल्लू में शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। यह बात बिजली महादेव संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश नेगी ने कहा कि बिजली महादेव को लोग पर्यटन स्थल नहीं बनाना चाहते। रोपवे के विरोध में होने वाले प्रदर्शन को कमजोर करने के लिए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। लेकिन आखिरी दम तक विरोध जारी रहेगा।