प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 90वां महाशिव जयंती महोत्सव इस वर्ष भव्य रूप से मनाया गया। शिवरात्रि का यह महान पर्व आत्माओं के परमपिता निराकार शिव परमात्मा के दिव्य अवतरण की स्मृति में आयोजित किया जाता है। संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साप्ताहिक महाशिवरात्रि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष का पहला मुख्य कार्यक्रम कुल्लू क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रवासियों को परिवार एवं मित्रों सहित सादर आमंत्रित किया गया। विशेष आयोजन 8 फरवरी, रविवार को सर्किट हाउस के सामने ढालपुर, कुल्लू में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक योग-ध्यान से होगी। इसके पश्चात 11:15 बजे अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परमात्मा शिव का सच्चा आध्यात्मिक परिचय एवं शिवरात्रि के महत्व पर विशेष प्रवचन दिया गया। कार्यक्रम में शिव ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा भोलेनाथ से प्रसाद और वरदान का वितरण भी किया गया। अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए भोलेनाथ के भंडारे के रूप में विशेष ब्रह्मा भोजन की व्यवस्था की गई।