फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: स्मार्ट मीटर के विरोध में डीसी कार्यालय पहुंचे शलिंगचा पंचायत के लोग

अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Feb 2026 04:24 PM IST

उझी घाटी के शलिंगचा पंचायत से लोगों का एक प्रतिनिधि मंडी उपायुक्त कार्यालय कुल्लू पहुंचा। उन्होंने एक लिखित मांगपत्र सौंपकर स्मार्ट मीटर का कड़ा विरोध किया है। इस प्रतिनिधि मंडल में हुकम चंद नेगी, शकुंतला देवी, किरण बाला, बंदना, रमा अन्नपूर्णा, गीतू, सुषमा, हीरा देवी, उर्मिला, लता देवी, जवैशी, मीरा देवी, आशा, योगमाया आदि का कहना है कि स्मार्ट मीटर से उन्हें नुकसान है। इसलिए सरकार, प्रशासन और बिजली बोर्ड से आग्रह है कि स्मार्ट मीटर ल लगाए जाए। उन्होंने इस दौरान चेतावनी भी जारी की है कि यदि जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए गए तो वह बिजली की तारों के लिए हमारी जमीन में लगाए गए पोल को उखाड़ फैंकेंगे और किसी भी सूरत में ये मीटर नहीं लगने दिए जाऐंगे। इसके अलावा उन्होंने सब सेवा शुरू करने को लेकर भी उपायुक्त कुल्लू से आग्रह किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें