फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में महिला की मौत के विरोध में धरना शुरू, रथ मैदान में जुटे लोग

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक महिला की मौत के मामले को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय के रथ मैदान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। समाजसेवी बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। सुबह से ही कुल्लू और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से लोग बसों और निजी वाहनों के माध्यम से रथ मैदान पहुंचने लगे। लगातार बारिश के बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ती रही। प्रदर्शनकारियों ने महिला की मौत की निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करने की भी मांग की। धरना-प्रदर्शन के चलते रथ मैदान में लोगों की भीड़ बढ़ती गई। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की। फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें