हिमाचल प्रदेश में सरकार विकास को लेकर गंभीर नहीं है यह सरकार सिर्फ केंद्र को बदनाम करने पर तुली हुई है। यह बात जिला मुख्यालय कुल्लू में पत्रकार वार्ता के दौरान नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में रेल के विस्तार के लिए भी बजट का प्रावधान किया है परंतु प्रदेश सरकार ने पिछले तीन सालों से अपना हिस्सा जमा नहीं किया है। जिस कारण प्रदेश में रेलवे विस्तार का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए बजट को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा किए जा रहे हैं दुषप्रचार को लेकर भी उन्हें आड़े हाथों लिया।