हिमाचल प्रदेश पावर काॅरपोरेशन की लारजी विद्युत परियोजना के बांध में पर्यटकों के लिए जल क्रीड़ा और कैफेटेरिया शुरू करने की योजना सरकार की लारपरवाही का दंश झेल रही है। बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि करीब तीन वर्ष पहले तैयार होकर जनता को समर्पित की गई यह परियोजना के लिए भवन और स्टक्चर अब खंडहर बनते जा रहे हैं।