राज्य स्तरीय पीपल जातर उत्सव की तैयारियों को लेकर नगर परिषद कुल्लू में एक बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने की। बैठक के दौरान पीपल जाकर उत्सव आयोजन को लेकर प्लॉट आवंटन के साथ सांस्कृतिक संध्याओं में कलाकारों के चयन को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित पार्षद ने अपने-अपने सुझाव दिए। इस मौके पर आयोजन से संबंधित अलग-अलग कमेटियों का भी गठन किया गया, जिसमें प्लॉट आवंटन, सांस्कृतिक समितियां के अलावा अन्य समितियां गठित की गई और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि इस बार पीपल जाकर उत्सव आयोजन की विशेष तैयारी चल रही है प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।