जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में शुक्रवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने 26 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज स्कीम का विधिवत शिलान्यास किया। इस महत्त्वपूर्ण परियोजना से केलांग और इसके समीपवर्ती बिलिंग गांव के 222 घरों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा, जिससे लगभग 1500 की आबादी को आधुनिक सीवरेज सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।