जिला कुल्लू की सब्जी मंडी में सिमटते सीजन में जापानी फल के अच्छे दाम मिलने लगे हैं। बुधवार को जिला की विभिन्न सब्जी मंडी में किसानों को जापानी फल के 155 रुपये तक प्रतिकिलो दाम मिले हैं। भुंतर सब्जी मंडी में भी काफी मात्रा में जापानी फल पहुंच रहा है यहां किसानों को जापानी फल के बेहतर दाम मिल रहे हैं जिससे किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं।