फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: विद्यालयों के वित्तीय कार्य होंगे आसान, डाइट में शिक्षकों को दी स्पर्श पोर्टल की जानकारी

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में कटिना स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड ने पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों और वित्तीय कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 22 शिक्षकों को एसएनए (सिंगल नोडल एजेंसी) स्पर्श पोर्टल की विस्तार से जानकारी और प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाना और पोर्टल के प्रभावी उपयोग की जानकारी देना रहा। वहीं जिला नोडल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण पाकर शिक्षकों को इससे विद्यालयों में वित्तीय कार्यों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें