इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन से हुए प्रभावित परिवार उपायुक्त कुल्लू से मिलने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। प्रभावितों ने कहा कि भूस्खलन से उनके घर खतरे में पड़ गए हैं। इसके चलते उन्होंने घर छोड़ दिये हैं। ऐसे में उन्होंने डीसी से मांग की है कि इस स्थान का अध्ययन करके भूस्खलन को रोकने के उपाय किये जाए। इस दौरान उन्होंने एक लिखित मांग पत्र सौंपा।