यमराज स्टेडियम हुरन में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन एक अप्रैल से होगा। इसके माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया जायेगा। आयोजक जीत ठाकुर ने बताया कि विरशु क्रिकेट चैंपियनशिप के नाम से आयोजित होने बाला यह मैच हालांकि 25 मार्च से आयोजित किया जाना था लेकिन बारिश के चलते अब पहली अप्रैल से किया जायेगा। इसमें प्रथम स्थान पाने बाली टीम को एक लाख रूपये नगद और ट्राफी इनाम दिया जायेगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया है कि इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लें।