जिला भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाडे़ के तहत शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें भाजपा नेताओं के साथ साथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान कार्यक्रम में सांसद कंगना रणौत ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से रक्तदान जैसा पुनीत कार्य किया जा रहा है। कंगना ने कहा कि इस कार्यक्रम में उन्होंने भी जिंदगी में पहली बार रक्तदान किया।