हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में बिजली महादेव रोपवे के विरोध में आज प्रदर्शन हो रहा है। बिजली महादेव संघर्ष समिति की अगुवाई में रामशिला से लेकर ढालपुर तक रोपवे के विरोध में लोग सड़क पर उतरे। धरने में पार्वती घाटी की महिलाएं भी शामिल हुईं। 283 करोड़ की लागत से बनने वाले रोपवे को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। लेकिन स्थानीय लोगा इसका विरोध कर रहे हैं।