फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाशिंग स्कूल में नशा जागरूकता कार्यक्रम, एसपी मदन लाल कौशल ने विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Ankesh Dogra Updated Wed, 15 Jul 2026 02:52 PM IST

नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाशिंग में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुल्लू मदन लाल कौशल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी मदन लाल कौशल ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। इसलिए प्रत्येक छात्र-छात्रा को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे का सेवन न करने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभाव, इसके सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा इससे बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें