ब्यास का जलस्तर बढ़ने से पारला भुंतर को नुकसान होगा। हर साल पारला भुंतर क्षेत्र को नुकसान होता रहता है। उर्मिला, अंजू, नीलम, गोल्डी, मधु ने कहा कि तटीकरण के काम मे तेजी लाई जाए, ताकि क्षेत्र को बचाया जाए। इसी मांग को लेकर वार्ड नंबर सात की महिलाएं उपायुक्त से मिलने पहुंची।