रघुनाथ की नगरी कुल्लू में रंगों का त्योहार होली उत्सव का छोटी होली के साथ आगाज हो गया है। कुल्लू के लोअर ढालपुर में होली उत्सव मनाने के लिए निकाली शहर वासियों की टोली, इसमें लोगों ने ब्रज के पारंपरिक होली गीतों का गायन करते हुए एक दूसरे को मुबारकबाद दी।