ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में सजे राष्ट्र स्तरीय गांधी शिल्प बाजार में सोमवार को कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पहुंचे और इसका विधिवत शुभारंभ किया। हालांकि यह शिल्प बाजार 27 फरवरी से 8 मार्च तक चलाया जा रहा है लेकिन कलाकारों के यहां पहुंचने में देरी होने के कारण अब इस शिल्प बाजार का सोमवार को शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस तरह का बाजार परंपरागत वस्तुओं का निर्माण करने वाले कलाकारों के लिए अच्छा है और पुरानी वस्तुओं को संजोए रखने के लिए लिए भी यह महत्वपूर्ण है।