फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : युवक की मौत मामले में ग्रामीणों ने ढालपुर में कैंडल मार्च निकाल दोषियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई

जिला कुल्लू की सीमा पर स्थित झीड़ी नशा मुक्ति केंद्र में हुई युवक की मौत को लेकर ढालपुर में कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। ढालपुर चौक से लेकर जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकालकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कुल्लू जिला के बाह्य सराज आनी की रघुपुर घाटी व सैंज क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने इसमें भाग लिया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। मृतक युवक के पिता ताबे राम ने कहा कि उन्हें उनके बेटे की मौत का न्याय चाहिए। कहा कि हत्या के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान लोगों ने जस्टिस फॉर हैप्पी के नारे लगाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें