फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में 15 दिन बाद ग्रामीणों ने खुद हटाई कुठेड़-करशाला सड़क से बर्फ

जिला कुल्लू में बर्फबारी से बंद सड़कों को खोलने के लिए अब ग्रामीण खुद सड़कों पर उतर गए हैं। जिला कुल्लू की कुठेड़-करशाला सड़क से बर्फ हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग नहीं पहुंचा तो गांव करशाला के ग्रामीणों ने खुद ही बेलचा, कुदाली व गेंती उठाकर सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू किया। गांव की महिलाओं व पुरुषों ने कनसारी कैंची से लेकर करशाला स्थित बस अड्डा तक करीब डेढ़ किलोमीटर दायरे से बर्फ हटाई। बर्फ में फिसलन के लिहाज से यह प्वाइंट बहुत ही जोखिम भरा है। ऐसे में लोगों यहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, अभी करशाला तक बस नहीं आ रही है। बर्फबारी के बाद यहां छोटे वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप पड़ी थी। ग्रामीण राजकुमार, दौलत चौहान, मीना देवी, कौशल्या देवी, हीरा देवी, शेर सिंह, नेहरू लाल, डुली देवी व गुरदयाल सिंह ने मिलकर कनसारी कैंची से लेकर बस स्टैंड करशाला तक बर्फ को हटाया है। इस काम के लिए ग्रामीणों को दो दिन का समय लगा है। राज कुमार ने कहा कि ग्रामीण दो हफ्ते तक लोक निर्माण विभाग का इंतजार करते रहे। लेकिन हार थक कर ग्रामीणों ने खुद ही सड़क से बर्फ हटाने का निर्माण लिया। इस स्थान पर धूप बहुत कम लगती है। ऐसे में इस जगह से बर्फ को हटाना जरूरी हो गया था। सड़क खुलने से अब छोटे वाहनों के आवाजाही शुरू हो गई है। अभी तक लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ रहा था। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि सड़क को बहाल करने का काम जारी है। एक जगह डंगा गिरा है, जिसका काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें