फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू के पेडचा में मशालों के साथ देवता मार्कंडेय ऋषि का हूम उत्सव

Krishan Singh Updated Mon, 19 Aug 2024 12:32 PM IST

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर उपमंडल बंजार के पेडचा में आराध्य देव महर्षि मार्कंडेय के सम्मान में मशालों के साथ सैकड़ों वर्ष पुराने देव उत्सव को मनाया। रात करीब 11:00 बजे देव निर्देश के अनुसार महर्षि मार्कंडेय की भव्य शोभायात्रा सैकड़ों जलती मशालों एवं ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ देवालय से शुरू हुई। एक घंटे की पदयात्रा के बाद मंदिर संरडी पहुचीं, जहां कुल्लू और मंडी सराज के हजारों श्रद्धालुओं ने ऋषि के दर्शन किए । रात भर मंदिर में उमड़े हजारों लोगों ने सामूहिक लोक नृत्य किया। सोमवार सुबह तड़के ऋषि के कुल पुरोहित गोविंद शर्मा ने पूजा-अर्चना की। जिला कारदार संघ कुल्लू के महासचिव टीसी मंहत ने बताया कि परंपरा के मुताबिक इस दौरान महर्षि मार्कंडेय युगों से देव पद्धति से कई रोगों का निवारण करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें