फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सैंज घाटी के बाढ़ प्रभावित मांगों को लेकर उपायुक्त से मिले

सैंज घाटी के बाढ़ प्रभावित अपनी समस्याओं के संबंध में सैंज वैली विकास समिति के बैनर तले उपायुक्त तोरुल एस रविश से मिले। इस दौरान प्रभावितों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। समिति के अध्यक्ष बुध राम ने कहा कि सैंज खड्ड में पिछले साल आई भारी बाढ़ ने गांव मराड, शाकटी, संभा निहारणी, न्यूली, चतियाढ़, स्तेश नुनुरुबहली, रोपा, दरमेढ, विहाली, सिउंड, सोती, सैंज मशीनानाल, बकशाहल खराटला तरेडा, तलाड़ा विहाली स्पांगणि लारजी आदि गावों के लोगों के घर जमीन, बगीचे, फसलों, रास्तों, सड़कों, पुलों, पानी के स्त्रोतों का भारी मात्रा में नुकसान किया था, जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए थे। बाढ़ में बही जमीन का उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। कई बार अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवाया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं समिति की ओर से मांगें पूरी करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया, इसके बाद प्रभावित प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें