फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूर्व सैनिकों ने ढालपुर में विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हर साल 16 दिसंबर को भारत और बांग्लादेश में विजय दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1971 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर में सोमवार को एचपी पूर्व सैनिक लीग कुल्लू व लाहौल-स्पीति की ओर से विजय दिवस मनाया गया। पूर्व सैनिकों ने 1971 में भारत की विजय की गाथा लिखने वाले सभी वीर जवानों को याद करते हुए 2 मिनट का मान रखा। पूर्व सैनिक लीग कुल्लू व लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर ने कहा कि देश को जब भी जरूरत पड़ी तो जवानों ने अपना साहस दिखाया है। उन्होंने अग्निवीर भर्ती की जगह नियमित रूप से भर्ती करने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें