फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। विगत शुक्रवार देररात तक चली प्रतियोगिता में छात्राओं ने नौ विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपना हुनर दिखाया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में 29 विद्यालयों की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों और निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध किया। पारंपरिक कुल्लवी परिधान और वाद्ययंत्र आकर्षण का केंद्र बने रहे। गौर रहे कि कन्या विद्यालय में आयोजित छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छह शिक्षा खंडों कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड के 45 विद्यालयों की 600 छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें