फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ढाका ग्लेशियर विमान हादसा, लोसर में पोस्टमार्टम के बाद चार शव हेलिकाप्टर से किए रवाना

Krishan Singh Updated Wed, 02 Oct 2024 04:47 PM IST

साल 1968 में लाहौल की सीबी रेंज के ढाका ग्लेशियर में क्रैश हुए वायुसेना के जहाज में सवार लापता जवानों की सेना ने फिर से तलाश शुरू कर दी है। 29 सितंबर से सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इसमें सेना ने लाहौल-स्पीति पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से भी मदद मांगी है। चंडीगढ़ से 98 सैनिकों और चार क्रू मेंबर के साथ लेह जा रहा एएन-12 विमान लापता हो गया था और 56 साल बाद भी 93 जवानों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। तलाशी अभियान में चार शव बरामद हो गए हैं। बुधवार को शवों को लोसर में पोस्टमार्टम के बाद हेलिकाप्टर में पैतृक गांवों की ओर रवाना किए। डीएसपी केलांग राज कुमार ने कहा कि चारों शवों को मंगलवार रात को ढाका ग्लेशियर से लोसर पहुंचाया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें