फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंजार के देव श्रीबड़ा छमाहूं नए रथ में विराजमान , दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

कुल्लू जिले के बंजार के कोटला गांव के अधिष्ठाता देव श्रीबड़ा छमाहूं नए देव रथ में विराजमान हो गए हैं। महाशक्ति माता तोतला भी नए रथ में विराजमान हुई हैं। सृष्टि के रचयिता देव श्रीबड़ा छमाहूं के मूल स्थान सराज घाटी के दलयाड़ा मंदिर में देवविधि से नए रथ की प्रतिष्ठा हुई। देवता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को सुबह से ही मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रतिष्ठा में पल्दी के छमाहूं व खणी छमाहूं, धामणी छमाहूं व पराशर ऋषि के अलावा खोडू-खरीडु ने भी शोभा बढ़ाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें