फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: उपायुक्त कुल्लू बोलीं- बर्फबारी से बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने का कार्य जोरों पर

अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Feb 2026 05:47 PM IST

उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने बताया कि जिला में बर्फबारी से बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने का कार्य जोरों पर चला हुआ है। हालात यह है कि एनएच-305 सोझा से लेकर खनाग तक यातायात के लिए बंद है। जबकि मनाली केलांग मार्ग पलचान से आगे फोर वाई फोर वाहनों के लिए ही खुला है। जबकि इसके अलावा छोटे बडे़ 42 मार्ग बंद चल रहे हैं। उन्हें बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने यह भी बताया कि विद्युत बोर्ड के कुल्लू सर्कल के तहत आने वाले क्षेत्र में 26 ट्रांसफार्मर बंद पडे़ हैं। इनमें थलौट डिविजन में 6 और कुल्लू डिविजन में 20 ट्रांसफार्मर शामिल है जिन्हें बहाल करने का काम जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें