फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: सीएमओ डॉ. रणजीत बोले- एचपीवी वैक्सीन से बेटियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को बनाएं सुनिश्चित

कुल्लू जिले में 14 और 15 वर्ष के बीच की 3,979 पात्र किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जा रही है। इस वैक्सीनेशन अभियान को आगामी 24 मई तक जारी रखा जाएगा, जिससे कोई भी किशोरी वैक्सीन से वंचित न रहे और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की चपेट में न आए। वहीं परिजन भी अपनी बेटियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करें और जागरूक बनकर सर्वाइकल कैंसर को हराएं। यह बात पत्रकार वार्ता के दौरा मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकार डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वैक्सीन संबंधी कई भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इन अफवाहों पर परिजन ध्यान न दें। वेक्सीन पूर्णतय: सुरक्षित है और यह भविष्य में किशोरियों को सर्वाइकिल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें