फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भागवत कथा के लिए मनाली हिडिंबा मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

Krishan Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 07:58 PM IST

श्रीमद् देवी भागवत कथा के आयोजन को लेकर हिडिंबा मंदिर परिसर ढूंगरी में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में ओल्ड मनाली और ढूंगरी क्षेत्र की महिलाओं ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की व्यापक सफाई की। सुबह से शुरू हुए अभियान में महिलाओं ने मंदिर परिसर, पैदल मार्गों, खुले स्थानों और आसपास फैले कचरे को एकत्रित किया। महिलाओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भी परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। हिडिंबा माता मंदिर में 17 जून से श्रीमद् देवी भागवत कथा शुरू होगी। कारदार रघुवीर नेगी और रमण शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों की सफलता के लिए स्वच्छ वातावरण अत्यंत आवश्यक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें