मनाली के सियाल गांव में चचौली मेला धूमधाम के साथ मनाया गया। सियाली महादेव के सम्मान में आयोजित मेले में कार्तिक स्वामी व अन्य देवी-देवता भी शरीक हुए। मेले में पारंपरिक परिधानों में कुल्लूवी नाटी पर धमाल मचा। इस अवसर पर वॉलीबाल व अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। देवता सियाली महादेव के कारदार जय चंद ठाकुर ने बताया कि सदियों से मेले की परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।