दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत को लेकर जिला कुल्लू भाजपा ने जश्न मनाया है। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की अगवाई में जिला भाजपा के नेताओं ने जहां पटाखे व अतिशबाजी की वहीं खुशी में लड्डू भी बांटे गए। इस जीत के लिए पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है उन्होंने कहा कि यह सच्चाई की जीत है और केंद्र सरकार द्वारा दी गारंटियों को पूरा करने की जीत है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने झूठ की राजनीति की है। इस मौके पर नरोत्तम ठाकुर और दानवेंद्र सिंह सहित के भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।