बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता कर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह से बंद पड़ी हैं लेकिन सरकार और प्रशासन उन्हें खोलने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि सरकार बंजार विस क्षेत्र से भेदभाव कर रही है। इसके चलते जनता को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। यहां तक कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ रहा है।