राष्ट्र स्तरीय मनाली विंटर कार्निवल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मनाली विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल के लिए बुधवार को चंडीगढ़ में ऑडिशन हुए। 2 से 6 जनवरी तक होने वाले उत्सव में विंटर क्वीन प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होगी। विंटर क्वीन का खिताब जीतने वाली युवती को ताज के साथ एक लाख रुपये का नकद इनाम भी दिया जाएगा। वायस ऑफ कार्निवल में सुरों के सरताज बनने वाले को 50,000 रुपये बतौर इनाम दिए जाएंगे। गुरुवार को शिमला में ऑडिशन होंगे