मौसम खुलने के बाद बीआरओ और एनएचएआई ने सड़कों को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। बीआरओ ने मनाली-अटल टनल, नॉर्थ पेार्टल से केलांग, केलांग से उदयपुर के अलावा औट-बंजार-सैंज हाईवे 305 से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। भारी बर्फबारी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिवरात्रि उत्सव को देखते हुए जिला मुख्यालय कुल्लू, बंजार, भुंतर व मनाली से लोग जलोड़ी दर्रा से गुजरने वाला हाईवे-305 को पैदल आर-पार कर रहे हैं। हालांकि बर्फ हटाने के लिए एनएच ने मशीनरी को तैनात कर दिया लेकिन बर्फबारी अधिक होने से बर्फ हटाने में समय लग रहा है। एनएच के अधिशाषी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि बर्फ हटाने का काम जारी कर दिया है।