फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू महाविद्यालय में मांगों के लिए एबीवीपी ने की सांकेतिक भूख हड़ताल

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ छात्र और समाज हित के मुद्दों पर प्रदर्शन किया। वहीं मांगों को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल भी शुरू की। विद्यार्थी परिषद इस हड़ताल के माध्यम से छात्र संघ चुनाव बहाल करने, विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा व परिणाम की गड़बड़ियों को दुरुस्त करने, प्रदेश के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने, शिक्षक व गैर शिक्षकों की नियमित भर्ती करने, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 112 हेक्टेयर जमीन को वापस व सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने के साथ प्रदेश में बढ़ते नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग कर रही है। परिषद प्रदेश सरकार से छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त मुद्दों पर अमल करने की मांग उठा रही है, ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान न होना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें