कुल्लू दशहरा के अवसर पर ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में गुरुवार को लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। यहां पर चल रही जिलास्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में सांस्कृतिक दलों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कुल्लूवी परिधानों में सजकर सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुतियों से खूब समा बांधा। महिलाएं भी यहां पर कुल्लवी पट्टू में सजकर पहुंची हुई थीं। लोकनृत्य प्रतियोगिता का 28 अक्तूबर को फाइनल होगा।