कुल्लू जिले के बाह्य सराज के देवता टकरासी नाग से सम्मान में सौंई ठिरशू धूमधाम से मनाया गया। टकरासी पंचायत के तहत पड़ने वाले सौंई में देवता के इस पांरपरिक मेले में हर साल बैसाख संकांति को मनाया गया। मेले में टकरासी, लगौटी, बिशलाधार के लोगों ने भाग लिया। मेले में देवता टकरासी नाग का देव नृत्य आकर्षण रहा है। देवता के कारदार अमर सिंह ने कहा कि मेले में सैकड़ों लोगों ने देवता के दर्शन किए ओर आशीर्वाद लिया। देवलू उगम राम, भाग सिंह तथा मोहर सिंह ने कहा कि सौंई मेला सदियों पुराना है और इसमें देव परंपरा को निभाने के लिए टकरासी नाग आते है।