फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुंजुम टॉप के पास फंसे 44 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला

जिला लाहौल-स्पीति पुलिस कुंजुम टॉप के पास फंसे 44 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला है। पुलिस को लोसर से सूचना मिली थी कि कुछ पर्यटक और एक बस और पिकअप कुंजुम टॉप के पास फंस गए हैं। इसे लेकर जिला लाहौल-स्पीति पुलिस ने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान शुरू किया। उपनिरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर भेजी गईं। पुलिस थाना काजा के अनुसार, बस और पिकअप गाड़ी शाम 5:00 बजे के बाद कोकसर से काजा की ओर रवाना हुई, जिसमें कुल 44 लोग (23 पुरुष, 19 महिलाएं, एक ड्राइवर और एक गाइड) शामिल थे। ये सभी पर्यटक उम्रदराज थे। बस और पिकअप कुंजुम टॉप से लगभग 500 मीटर पीछे, बातल की ओर कीचड़ में फंस गए। जिला पुलिस ने रात 2:30 से लेकर सुबह 6:00 बजे तक कठिन परिस्थितियों में बचाव अभियान चलाया। सभी 44 लोगों को सफलतापूर्वक सुरक्षित बचाकर लोसर भेजा गया। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि जिला पुलिस ने निर्णय लिया कि प्रतिदिन सांय 4:00 बजे के बाद कोकसर से काजा की तरफ और लोसर से कोकसर की ओर किसी भी पर्यटक गाड़ी को नहीं भेजा जाएगा। केवल स्थानीय लोग, आपातकालीन स्थितियों और इस रूट में बुकिंग वाले वाहनों को सांय 4:00 बजे के बाद लोसर की तरफ और लोसर से कोकसर की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। अन्य वाहनों को इस मार्ग से सांय 4:00 बजे के बाद यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें