जिला मुख्यालय कुल्लू में आस-पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय संसद में पांचों विकास खंडों के 300 से अधिक युवकों व युवतियां ने अपना हुनर दिखाया। कुल्लू में स्थित बहुउद्देशीय भवन में माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण, लोकतंत्र में नारी शक्ति की अहम भूमिका, वोकल फॉर लोकल की अवधारणा, वर्तमान समय में मोटे अनाजों की प्रासंगिकता और लोकतंत्र में मतदाता के योगदान जैसे विषयों पर गहन चर्चा और वाद-संवाद किया गया। इसमें युवाओं की समाज में उनकी भूमिका और योगदान के महत्व पर जोर दिया गया। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की ओर से जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद का आयोजन करवाया जा रहा है। युवा संसद में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रबीश मुख्यातिथि, जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।