फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 45 दिनों बाद बहाल हुआ 16,500 फुट ऊंचा शिंकुला दर्रा, पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी

समुद्रतल से 16,500 फीट ऊंचा शिंकुला दर्रा करीब 45 दिनों बाद यातायात के लिए बहाल हो गया है। बीआरओ की योजक परियोजना के मुख्य अभियंता आरके साहा ने इसका शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर छोटे वाहनों को रवाना किया। दर्रा से बीआरओ ने बर्फ हटाकर गुरुवार को दारचा-शिंकुला-पदुम-लेह मार्ग खोल दिया है। इसी के साथ लद्दाख की जांस्कर घाटी ,लाहौल के साथ कुल्लू-मनाली से भी जुड़ गई है। इस बार भारी बर्फबारी के कारण मार्ग देरी से बहाल हुआ है। जबकि गत साल 23 मार्च को मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया था। आरके साहा ने कहा कि मार्ग खुलने से पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें